- बिलग्राम में अटेवा का अधिवेशन
- ब्लाक कार्यकारणी का गठन हुआ
- एक अक्टूबर को घेरेंगे दिल्ली
बिलग्राम। संवाददाता
पुरानी पेंसन बहाली के लिए राज्य कर्मचारी लामबंद हुए है। बिलग्राम में अटेवा संगठन का अधिवेशन हुआ। एक अक्टूबर को दिल्ली में पेंशन शंखनाद रैली में कर्मचारी सरकार को घेरेंगे।
बिलग्राम में आयोजित कार्यक्रम बाबा मनसा नाथ इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक अनुज यादव की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें में अटेवा संगठन के प्रदेश सलाहकार ओम प्रकाश कनॉजिया ने कहा कि जो सरकार शिक्षक और कर्मचारी की पुरानी पेंशन पर निर्णय नहीं लेगी। उसका विरोध करेंगे। शिक्षक कर्मचारियों ने एक सुर में कहा कि आगामी 1 अक्टूबर को दिल्ली की पेंशन संखनाथ रैली में हुंकार भरेंगे। जिला अध्यक्ष डॉ जैनुल खान ने कहा की पुरानी पेंशन मुद्दे पर संघर्ष लगातार जारी है। इसका परिणाम भी आया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के बाद कर्नाटक सरकार को कर्मचारियों ने बदल दिया है। अगर पुरानी पेंशन नहीं दी गई तो केंद्र की सरकार भी बदल देंगे।
डा आशीष वर्मा मंडल अध्यक्ष,सायुज्य मिश्र महामंत्री,
सतीश चन्द्र प्रजापति कोषाध्यक्ष,
सत्येंद्र विक्रम दिवाकर जिला उपाध्यक्ष मौजूद रहे।
इनसेट
बिलग्राम अटेवा पेंसन मंच का गठन
बिलग्राम ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया जिसमें राहुल शाक्य अध्यक्ष, संघ प्रिय विजय महामंत्री, संयोजक शालिनी मिश्रा, सुरेंद्र कुमार लोधी ,प्रवीण सिंह, आकाश यादव ,बृजमोहन सिंह उपाध्यक्ष, सौरभ सिंह ,महेंद्र राठौर, हिमांशी कुशवाहा, भावना सिंह संगठन मंत्री,गंगाराम संयुक्त मंत्री,शांति पाल,गजेंद्र प्रताप मंत्री,शिवशंकर शर्मा कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह, अमर सिंह और अखिलेश सिंह सलाहकार, वैभव शुक्ला , विशाल सिंह, सर्वेश कुमार, रजनीश कुमार, लाल जी यादव ,लक्ष्मी यादव ,पुष्पेंद्र दीक्षित, पूजा सिंह को सदस्य, अनुज यादव ,सुभाष चंद्र राधेश्याम और सुरेश चंद्र संरक्षक मनोनीत किए गए है। मीडिया प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह को बनाया गया है।